ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में कोई परिवर्तन नहीं किया।
बैंक ने ओवर्नाइट और एक महीने के लिए 7.80%, तीन महीनों के लिए 8.00%, 6 महीनों के लिए 8.15%, 1 साल की अवधि के लिए 8.25% 2 साल के लिए 8.30% और 3 साल के लिए 8.35% एमसीएलआर बरकरार रखी है। उधर गुरुवार को मुहुर्त कारोबार में ऐक्सिस बैंक का शेयर 4.00 रुपये या 0.86% की गिरावट के साथ 460.35 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 547.00 रुपये और निचला स्तर 424.60 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 अक्टूबर 2017)