फ्रंटलाइन सिक्योरिटीज (Frontline Securities) ने 10 रुपये प्रति वाले 12,77,866 इक्विटी शेयरों को 62 रुपये प्रति की दर से वापस खरीदने का निर्णय लिया है।
शुक्रवार को कंपनी के निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में मौजूदा शेयरधारकों से शेयरों की वापस खरीद पर मुहर लगा दी। 12,77,866 इक्विटी शेयर कंपनी की 17.78% इक्विटी शेयर पूँजी के बराबर हैं, जिन्हें अधिकतम 7.92 करोड़ रुपये में खरीदा जायेगा। कंपनी के निदेशक मंडल ने इसके लिए एक बायबैक समिति का गठन भी किया है। दूसरी तरफ गुरुवार को दिवाली के मुहुर्त कारोबार में फ्रंटलाइन सिक्योरिटीज का शेयर 0.35 रुपये या 0.59% की हल्की बढ़ोतरी के साथ 60.00 रुपये पर बंद हुआ। दूसरी ओर इसके 52 हफ्तों का शिखर 63.00 रुपये और निचला स्तर 20.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 21 अक्टूबर 2017)