रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी ने कल बाजार बंद होने के बाद बीएसई को सूचना दी कि इसने 23 अक्टूबर 2017 को कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति के 2,76,707 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया। इसके बाद आज बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 947.25 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 950.10 रुपये पर खुला। मगर गिरावट के कारण यह 926.40 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब पौने 1 बजे रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 14.40 रुपये या 1.52% की कमजोरी के साथ 932.85 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 27 अक्टूबर 2017)