टाटा स्टील (Tata Steel) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 1,017.8 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया।
जबकि पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में इसे 49.4 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसी अवधि में साल दर साल आधार पर स्टील कंपनी की कुल आमदनी 23,921 करोड़ रुपये से 35.7% बढ़ कर 32,464 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही टाटा स्टील का एबिटा 53.7% बढ़ोतरी के साथ 4,720.5 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 11.85% की तुलना में 14.54% रहा। इसके बाद बीएसई में टाटा स्टील का शेयर 718.80 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 725.00 रुपये पर खुला है। सुबह 9.40 बजे यह 1.06% की मजबूती के साथ 726.40 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 31 अक्टूबर 2017)