यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को हुआ भारी घाटा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) को 2017 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 1,530.72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक को पिछले कारोबारी साल की समान अवधि में 176.67 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। इसी दौरान यूनियन बैंक की कुल आमदनी 9,347.58 करोड़ रुपये की तुलना में 1% बढ़त के साथ 9,439.73 करोड़ रुपये रही। इसके साथ ही बैंक की एनपीए 1.62% बढ़ कर 12.4% और प्रोविजन 99.8% घट कर 3 करोड़ रुपये रह गये। उधर बीएसई में शुक्रवार को यूनियन बैंक का शेयर 2.45 रुपये या 1.43% की बढ़त के साथ 173.30 रुपये बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का शिखर 205.00 रुपये और निचला स्तर 116.25 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 04 नवंबर 2017)