देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपनी टावर इकाई में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
भारती एयरटेल टावर कारोबार कंपनी भारती इन्फ्राटेल की 3.5% हिस्सेदारी बेच कर करीब 2,617.2 करोड़ रुपये जुटायेगी। एयरटेल इसके 6.54 करोड़ शेयरों को 400 से 415.5 रुपये प्रति के भाव पर ब्लॉक सौदों के माध्यम से बेचेगी। दूसरी तरफ बीएसई में भारती एयरटेल का शेयर 498.05 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 496.10 रुपये पर खुला है। करीब 11.10 बजे यह 1.60 रुपये या 0.32% की मजबूती के साथ 499.65 रुपये पर है। वहीं भारती इन्फ्राटेल 10.45 रुपये या 2.54% की गिरावट के साथ 400.65 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 नवंबर 2017)