मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) 52 हफ्तों के नये शिखर पर

सोमवार को 52 सप्ताहों का ऊपरी स्तर छुने के बाद मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने आज फिर से समान अवधि का नया शिखर छू लिया।

बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 8,506.90 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 8,507.00 रुपये पर खुला और 8,620.00 रुपये के नये 52 हफ्तों के शिखर पर चढ़ा। करीब 1 बजे भी यह 113.10 रुपये या 1.33% की मजबूती के साथ 8,620.00 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 नवंबर 2017)