साल दर साल आधार पर एसएमएल इसुजु (SML Isuzu) की नवंबर बिक्री 6.6% बढ़ी।
नवंबर 2016 में बिके 639 वाहनों के मुकाबले नवंबर 2017 में कंपनी ने 681 वाहन बेचे। इससे पहले एसएमएल इसुजु की अक्टूबर बिक्री में 33.5% की गिरावट दर्ज की गयी थी। नवंबर बिक्री में इजाफे से कंपनी का शेयर भी चढ़ा है। बीएसई में एसएमएल इसुजु का शेयर 917.35 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 923.95 रुपये पर खुला और 936.00 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। दोपहर 2.35 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 8.15 रुपये या 0.89% की मजबूती के साथ 925.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)