एनआईआईटी (NIIT) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी की शेयर आवंटन समिति ने कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना - 2005 के तहत 2 रुपये मूल कीमत के 57,929 इक्विटी शेयर आवंटित किये। उधर मजबूत शुरुआत के बावजूद एनआईआईटी लाल निशान में बंद हुआ। बीएसई में कंपनी का शेयर 99.00 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले 100.60 रुपये पर खुला और सत्र के मध्य में 96.60 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। कारोबार के अंत में एनआईआईटी का शेयर 1.85 रुपये या 1.87% की कमजोरी के साथ 97.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2017)