यस बैंक (Yes Bank) ने अपनी मौजूदा एमसीएलआर में कोई बदलाव नहीं किया है।
खबरों के अनुसार बैंक ने रात भर के लिए 7.80%, 1 महिने के लिए 7.95%, तीन महीनों के लिए 8.25%, 6 महीनों के लिए 8.55% और 1 साल के लिए 8.85% दर को ही बरकरार रखा है। दूसरी तरफ बीएसई में आज यस बैंक ने 306.50 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 307.10 रुपये पर शुरुआत की और 320.80 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। करीब 2.05 बजे बैंक के शेयरों में 3.40 रुपये या 1.11% की कमजोरी के साथ 303.10 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)