यूनिवर्सल क्रेडिट (Universal Credit) के शेयर में 4.50% से अधिक मजबूती

आज यूनिवर्सल क्रेडिट (Universal Credit) के शेयर में 4.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

कंपनी ने 15 नवंबर को 5 रुपये वाले प्रत्येक शेयर को 1 रुपये वाले 5 शेयरों में उप-विभाजित करने का निर्णय लिया था, जिस पर कंपनी मंगलवार 05 दिसंबर को अमल करेगी। इसी खबर की घोषणा से कंपनी के शेयर में बढ़ोतरी हुई है।
दूसरी तरफ बीएसई में आज यूनिवर्सल क्रेडिट ने 8.80 रुपये के पिछले बंद स्तर की तुलना में बढ़त के साथ 8.85 रुपये पर शुरुआत की और 9.20 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 3 बजे कंपनी के शेयरों में 0.40 रुपये या 4.55% की बढ़त के साथ 9.20 रुपये के भाव पर लेन-देन चल रही है। (शेयर मंथन, 04 दिसंबर 2017)