टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) मेघ संगणना (क्लाउड कम्प्यूटिंग) व्यापार में निवेश करेगी।
कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की समाप्ति तक इस कारोबार में 130-160 करोड़ रुपये लगाने का ऐलान किया है। कंपनी प्रबंधन के अनुसार, मेघ संगणना का वैश्विक स्तर पर कुल व्यापार करीब 20,000 करोड़ डॉलर का है, जिसमें भारत की हिस्सेदारी 150 करोड़ डॉलर की है, जिसके भविष्य में और बढ़ने की संभावनाएँ हैं। उधर बीएसई में टाटा कम्युनिकेशंस का शेयर 668.50 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 669.45 रुपये पर खुला है। करीब सवा 10 बजे यह 3.60 रुपये या 0.54% की कमजोरी के साथ 664.90 रुपये के भाव पर है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)