रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में 4.50% से अधिक कमजोरी

एक और दिवालियापन याचिका की खबर से रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) के शेयर में आज 4.50% से अधिक गिरावट चल रही है।

खबरों के अनुसार फॉर्चुना पब्लिक रिलेशन ने राष्ट्रीय कंपनी कानून प्राधिकरण में कंपनी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में फॉर्चुना पब्लिक रिलेशन ने 43 लाख रुपये की बकाया राशि वापस माँगी है, जिसकी सुनवायी 19 दिसंबर को होगी। बीएसई में रिलायंस कम्युनिकेशंस का शेयर 11.54 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 11.08 रुपये पर खुला है। बाजार में गिरावट के बीच करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 0.54 रुपये या 4.68% की कमजोरी के साथ 11.00 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 05 दिसंबर 2017)