न्यू इंडिया एश्योरेंस (New India Assurance) को राजस्थान स्वास्थ्य बीमा परियोजना मिली है।
इसके तहत न्यू इंडिया एश्योरेंस राज्य में 1 करोड़ गरीब परिवारों का स्वास्थ्य बीमा करेगी। राज्य सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 4 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त होगा। यह देश में सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजनाओं में से एक है, जिसमें 1,401 रोगों के नकद रहित उपचार के लिए कवर मिलेगा। उधर बीएसई में न्यू इंडिया एश्योरेंस का शेयर 583.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज हरे निशान में सपाट 584.50 रुपये पर खुला है। सुबह 10 बजे के करीब यह 1.55 रुपये या 0.27% की मजबूती के साथ 585.05 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 दिसंबर 2017)