प्रमुख वाहन निर्माता मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जनवरी 2018 से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक बढ़ोतरी करेगी। खबर है
कि कंपनी ने यह निर्णय लागत में हुई बढ़ोतरी के कारण लिया है। वाहनों की मूल्य वृद्धि अलग-अलग मॉडल और ईंधन संबंधित आधार पर होगी। उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 9,110.60 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज 9,129.00 रुपये पर खुला और 9,145.00 रुपये के ऊपरी भाव तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे यह शेयर 50.60 रुपये या 0.56% की कमजोरी के साथ 9,060.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2017)