बाजार में तेजी के बीच एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने 52 हफ्तों का शिखर छुआ।
बैंक ने 20 दिसंबर को होने वाली निदेशक समूह की बैठक का ऐलान किया है, जिसमें शेयर / डिपॉजिटरी रसीद / क्यूआईपी / एडीआर जारी करके धन जुटाने के मामले पर विचार किया जायेगा।
बीएसई में एचडीएफसी बैंक का शेयर 1,837.20 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले आज मजबूती के साथ 1,850.00 रुपये पर खुला औऱ 1,887.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। करीब पौने 12 बजे यह शेयर 38.65 रुपये या 2.10% की मजबूती के साथ 1,875.85 रुपये पर ही चल रहा है। (शेयर मंथन, 15 दिसंबर 2017)