एस्ट्राजेनेका फार्मा (Astrazeneca Pharma) चालू वित्त वर्ष में मधुमेह दवा की नयी दवा बाजार में पेश करेगी।
भारतीय दवा नियामक से आयात और बिक्री की मंजूरी मिलने पर कंपनी जनवरी-मार्च 2018 में जिग्डुओ-एक्सआर नामक दवा उतारेगी। इस दवा को अमेरिका, यूरोप और जापान सहित 61 मुल्कों में मंजूरी मिल चुकी है।
उधर बीएसई में शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका फार्मा का शेयर 10.10 रुपये या 0.91% की मजबूती के साथ 1,123.50 रुपये पर बंद हुआ। जबकि इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 1,278.00 रुपये और निचला स्तर 882.55 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 16 दिसंबर 2017)