फ्यूचर एंटरप्राइजेज (Future Enterprises) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित किये।
आज हुई कंपनी के निदेशकों की समिति में प्राइवेट प्लेसमेंट आधार पर 10 लाख रुपये मूल कीमत के 150 करोड़ रुपये के 9.25% ब्याज दर वाले 1,500 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर आवंटित करने के प्रस्ताव को मान्य किया गया।
बीएसई में फ्यूचर एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार के 49.95 रुपये के बंद भाव के मुकाबले आज हल्की वृद्धि के साथ 50.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 51.45 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा। सत्र के अंत में कंपनी का शेयर एक दम सपाट 49.95 रुपये के भाव पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 20 दिसंबर 2017)