ओसवाल ग्रीनटेक (Oswal Greentech) ने बेचे मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) के शेयर

केमिकल, उर्वरक और कृषि उत्पाद कंपनी ओसवाल ग्रीनटेक (Oswal Greentech) ने शुक्रवार को मोनेट इस्पात (Monnet Ispat) के शेयरों की बिक्री की।

कंपनी ने एनएसई (NSE) पर मोनेट इस्पात के 13,09,593 इक्विटी शेयरों को 35.52 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेच दिया। इसके बाद बीएसई में ओसवाल ग्रीनटेक का शेयर 1.65 रुपये या 4.34% की मजबूती के साथ 39.70 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 सप्ताह की अवधि का शिखर 42.00 रुपये और निचला स्तर 21.75 रुपये रहा है। साथ ही मोनेट इस्पात 1.40 रुपये या 4.13% की तेजी के साथ 35.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। जबकि यह पिछले 52 हफ्तों में 44.50 रुपये के ऊपरी स्तर तक चढ़ा और 22.20 रुपये के निचले स्तर तक फिसला है। (शेयर मंथन, 30 दिसंबर 2017)