भारत फाइनेंशियल (Bharat Financial) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
कंपनी ने विभिन्न शेयर विकल्प योजनाओं के तहत अपने विकल्पों का इस्तेमाल करने वाले कर्मियों को 10 रुपये प्रति वाले 10,682 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
उधर बीएसई में भारत फाइनेंशियल का शेयर 993.30 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले मामूली वृद्धि के साथ 994.50 रुपये के स्तर पर खुला और कारोबार के दौरान 1,004.80 रुपये के ऊपरी स्तर तक फिसला। सत्र के अंत में भारत फाइनेंशियल 2.70 रुपये या 0.27% की बढ़त के साथ 996.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2018)