रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने किये शेयर आवंटित

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।

कंपनी ने आज कर्मचारी स्टॉक विकल्प योजना के तहत 10 रुपये प्रति वाले 4,16,031 इक्विटी शेयर आवंटित किये।
उधर बीएसई में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 920.25 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में आज सपाट 920.50 रुपये पर खुला और कारोबार के दौरान 2 बजे के आस-पास 925.85 रुपये के भाव तक चढ़ा। अंत में यह 2.75 रुपये या 0.30% की हल्की बढ़त के साथ 923.00 रुपये के भाव पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 जनवरी 2018)