पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में डीसीबी बैंक (DCB Bank) का मुनाफा 11.1% बढ़ा।
बैंक का मुनाफा 51.03 करोड़ रुपये की तुलना में 57.01 करोड़ रुपये रहा, जबकि इसकी कुल आमदनी 614.03 करोड़ रुपये से 11.67% अधिक 685.72 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा बैंक की एनपीए 0.34% बढ़ कर 1.9% औऱ प्रोविजन 12.2% बढ़ कर 34.25% पर पहुँच गये। जानकारों के अनुमान के अनुसार लाभ के न बढ़ने और एनपीए तथा प्रोविजन में बढ़त से इसके शेयर पर नकारात्मक असर पड़ा। बीएसई में डीसीबी बैंक का शेयर 193.55 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज 196.25 रुपये पर खुला है। करीब 11 बजे यह 2.65 रुपये या 1.37% की कमजोरी के साथ 190.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 18 जनवरी 2018)