वित्त वर्ष 2016-17 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में वीआईपी इंडस्ट्रीज (VIP Industries) के मुनाफे में 52.21% की बढ़त दर्ज की गयी।
कंपनी का शुद्ध लाभ 15.82 करोड़ रुपये के मुकाबले 24.08 करोड़ रुपये रहा। इसी बीच कंपनी की कुल आमदनी 310.98 करोड़ रुपये की तुलना में 8.68% बढ़ोतरी के साथ 338.99 करोड़ रुपये रही। उधर बीएसई में गुरुवार को वीआईपी इंडस्ट्रीज का शेयर 10.30 रुपये या 2.79% की कमजोरी के साथ 358.45 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं कंपनी के शेयर का 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 393.80 रुपये और निचला स्तर 122.15 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 27 जनवरी 2018)