
03 मई को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 17.19 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 418.687 अरब डॉलर हो गया।
इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 4.368 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 418.515 अरब डॉलर हो गया था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 03 मई 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 44.83 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 390.869 अरब डॉलर की हो गयी, जिसका फोरेक्स को सहारा मिला।
गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 28.16 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ 23.021 अरब डॉलर रह गया, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 16 लाख डॉलर की बढ़त के साथ 1.451 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 36 लाख डॉलर बढ़ कर 3.344 अरब डॉलर हो गयी। (शेयर मंथन, 11 मई 2019)