लगातार तीसरे सप्ताह बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार, रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुँचा

07 जून को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) या फोरेक्स 1.686 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 423.554 अरब डॉलर हो गया।

इससे पिछले सप्ताह में फोरेक्स 1.875 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 421.867 अरब डॉलर हो गया था। गौरतलब है कि 13 अप्रैल 2018 को फोरेक्स ने 426.02 अरब डॉलर का रिकॉर्ड स्तर छुआ था।
आरबीआई के आँकड़ों के मुताबिक 07 जून 2019 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, फोरेक्स भंडार का एक प्रमुख घटक, 1.666 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 395.801 अरब डॉलर की हो गयी, जिससे फोरेक्स पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा।
आरबीआई (RBI) द्वारा जारी किये आँकड़ों के अनुसार देश का स्वर्ण भंडार 22.958 अरब डॉलर पर बरकरार रहा, जबकि विशेष आहरण अधिकार या विदेशी निकासी अधिकार (एसडीआर) 61 लाख डॉलर की गिरावट के साथ 1.449 अरब डॉलर और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ आरबीआई की आरक्षित स्थिति 1.4 करोड़ डॉलर बढ़ कर 3.3345 अरब डॉलर की रह गयी। (शेयर मंथन, 15 जून 2019)