एशियाई शेयर बाजारों में लाली

आज देर शाम बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं और आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। हैंग सेंग और निक्केई में 3% से अधिक की गिरावट है। कॉस्पी, स्ट्रेट्स टाइम्स, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड की कमजोरी 2-3% के बीच है।

शंघाई कंपोजिट में करीब 1% की गिरावट है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज में निफ्टी वायदा कल एनएसई में निफ्टी के बंद स्तर से लगभग 75-80 अंक नीचे 2770-75 के आसपास चल रहा है। कल सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में छुट्टी थी।