खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर बढ़ कर 15.46%

खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर में बढ़ोतरी हुई है।

खाने-पीने के चीजों की महँगाई दर (फूड इन्फ्लेशन) 15.46% रही है। ये आँकड़े 11 सितंबर 2010 को खत्म हुए हफ्ते के लिए हैं। इससे पिछले हफ्ते में खाने-पीने की महँगाई दर 15.10%% थी।
इस हफ्ते में दालों की कीमत 4.01%, सब्जियों की कीमत में 6.84% और दूध की कीमत 23.41% बढ़ी है। वहीं आलू की कीमत में 48.56% की कमी आयी है।
आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर में भी बढ़ोतरी हुई है। 11 सितंबर 2010 को खत्म हफ्ते में आवश्यक (प्राइमरी) वस्तुओं की महँगाई दर 16.80% रही। पिछले हफ्ते यह दर 16.22% थी। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2010)