एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

सोमवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए हैं। आज के कारोबार में जापान के निक्केई सूचकांक में 0.38% की कमजोरी आयी, जबकि ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 0.03% की गिरावट दर्ज की गयी। हैंग सेंग में 0.73% और स्ट्रेट्स टाइम्स में 1.31% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में शंघाई कंपोजिट में 2.96% की मजबूती आयी। वहीं इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में भी मामूली बढ़त दर्ज की गयी।

उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में आज के शुरुआती कारोबार में गिरावट दिख रही है। भारतीय समयानुसार शाम 4.42 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में हल्की कमजोरी है।