एशियाई शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन प्रमुख एशियाई शेयर बाजार  लाल निशान पर बंद हुए।

आज के कारोबार में जापान के निक्केई सूचकांक में 1.87%, ताइवान के ताइवान वेटेड सूचकांक में 2.03% और हैंग सेंग में 2.49% की गिरावट रही। स्ट्रेट्स टाइम्स में 2.11% और कॉस्पी कंपोजिट में 3.72% की कमजोरी रही। वहीं शंघाई कंपोजिट में 1.54% की बढ़त रही। आज के कारोबार में इंडोनेशिया के जकार्ता कंपोजिट में 2.02% की कमजोरी आयी। उधर यूरोपीय शेयर बाजारों में आज के शुरुआती कारोबार में कमजोरी दिख रही है। भारतीय समयानुसार शाम 5.48 बजे एफटीएसई 100, कैक 40 और डैक्स में  गिरावट का रुख है।