शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शनिवार 05 अगस्त : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार एम. वेंकैया नायडू (M. Venkaiah Naidu) को भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया है।

वेंकैया नायडू को 771 में से 516 वोट मिले, जबकि गोपाल कृष्ण गाँधी को 244 वोट हासिल हुए। वहीं 11 वोट अवैध घोषित हुए। नायडू 11 अगस्त को उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।

शनिवार तड़के सुरक्षा बलों ने उत्तरी-कश्मीर के सोपोर में एक मुठभेड़ के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि इस दौरान राज्य पुलिस का एक जवान घायल हो गया।
अयोध्या में राम जन्मभूमि मामले की सुनवाई करने के लिए उच्चतम न्यायालय की तीन सदस्यों की पीठ में न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायाधीश अशोक भूषण और न्यायाधीश अब्दुल नजीर शामिल होंगे।
सिक्किम के डोकलाम में भारत-चीन की तनातनी के बीच चीन के एक दैनिक समाचार पत्र ने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सख्त रुख के कारण भारत को युद्ध की ओर धकेल रहे हैं।
दिल्ली कैंट से आप के विधायक सुरेंद्र सिंह कमांडो को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में अदालत में पेश न होने के कारण आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के चलते बद्रीनाथ और कैलाश मानसरोवर के रास्ते कई जगहों पर बंद हो गये हैं।
अमेरिका ने साल 2015 में हुए ऐतिहासिक पेरिस जलवायु समझौते (Paris Climate Pact) से हटने के अपने फैसले की औपचारिक जानकारी संयुक्त राष्ट्र (United Nations) को दे दी है।
शुक्रवार को पाकिस्तान (Pakistan) के नये प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले शाहिद खाकन अब्बासी (Shahid Khaqan Abbasi) की कैबिनेट में दर्शन लाल को भी जगह मिली है। दर्शन लाल पिछले दो दशक से ज्यादा समय में पाकिस्तान सरकार में शामिल किये जाने वाले पहले हिंदू हैं।
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी (Rahul Gandhi) की कार पर गुजरात के बनासकांठा के धनेरा कस्बे में शुक्रवार को पत्थर फेंके जाने के मामले में एक व्यक्ति जयेश दरजी (Jayesh Darji) को गिरफ्तार किया गया है।
पिछले कुछ दिनों से आय कर अधिकारियों का सामना कर रहे कर्नाटक के ऊर्जा मंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को कहा है कि उन्होंने कानून का उल्लंघन नहीं किया है। (शेयर मंथन, 05 अगस्त 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"