शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शुक्रवार 26 जनवरी : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

देश आज अपना 69वाँ गणतंत्र दिवस मना रहा है। दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के आयोजन में सलामी मंच पर दस आसियान देशों के नेता बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

दिल्ली में राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी को छठी पंक्ति में बैठाया गया, जिस पर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के मौके पर वायु सेना के गरुड़ कमांडो कार्पोरल ज्योति प्रकाश निराला को मरणोपरांत देश में शांति काल का सर्वोच्च सैन्य सम्मान अशोक चक्र प्रदान किया।
विपक्षी दलों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर मुंबई में संविधान बचाओ मार्च निकाला। इसमें जनता दल- यू से निष्कासित शरद यादव और पाटीदार नेता हार्दिक पटेल सहित कई नेताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश के कासगंज में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान हुई झड़प कुछ समय बाद हिंसक हो गयी। वहाँ एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
पाकिस्तान द्वारा बार-बार किये जा रहे युद्ध विराम उल्लंघन के कारण 69वें गणतंत्र दिवस पर सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तानी रेंजरों को मिठाई नहीं दी।
स्विट्जरलैंड के दावोस में चल रहे विश्व आर्थिक फोरम के सम्मेलन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि रोहिंग्या और कश्मीर दुनिया को विभाजित करने वाले मसले हैं।
दक्षिण-पूर्व एशियाई राष्ट्रों के संगठन (ASEAN) के नेताओं ने भारत से कहा है कि रणनीतिक तौर पर महत्वपूर्ण भारत-प्रशांत क्षेत्र में अधिक मुखर भूमिका निभाये।
पंजाब पुलिस ने वांछित गैंगस्टर विक्की गोंदर को शुक्रवार को पंजाब-राजस्थान सीमा पर एक पुलिस मुठभेड़ में मौत की नींद सुला दिया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस समारोह के समापन के मौके पर कहा कि युवाओं के लिए सिडबी के जरिए एक हजार करोड़ रुपये का इंतजाम किया जायेगा। (शेयर मंथन, 26 जनवरी 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"