शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एशियाई बाजारों ने की मजबूत शुरुआत, निक्केई (Nikkei) 73 अंक चढ़ा

बुधवार को एशियाई शेयर बाजारों ने बढ़त के साथ शुरुआत की है।

एशियाई बाजारों की निगाह इटली में हुए जनमत संग्रह के बाद यूरोपियन सेंट्रल बैंक पर है। चीन के शंघाई कंपोजिट को छोड़ कर एशियाई बाजारों के सभी सूचकांक हरे निशान पर हैं। भारतीय समय के मुताबिक 8.35 बजे जापान का बाजार निक्केई (Nikkei) 73.25 अंक या 0.40% की मजबूती के साथ 18,433.79 के स्तर पर है। दूसरी ओर हांग कांग का हैंग-सेंग (Hang Seng) भी 53.55 अंक या 024% की बढ़त के साथ 22,728.70 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.23% की गिरावट के साथ चल रहा है। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) की 0.05% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 1.59 अंक या 0.08% की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है। ताइवान का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 0.16% की मजबूती दिखा रहा है। (शेयर मंथन, 07 दिसंबर 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"