शेयर मंथन में खोजें

कमिंस इंडिया (Cummins India) के तिमाही मुनाफे और आमदनी में बढ़त

वित्त वर्ष 2015-16 की तीसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में कमिंस इंडिया (Cummins India) के मुनाफे और आमदनी में बढ़त हुई है।

कंपनी का तिमाही मुनाफा 177.99 करोड़ रुपये से 11.29% बढ़ कर 198.09 करोड़ रुपये रहा। इसकी कुल आमदनी 1,233.08 करोड़ रुपये से 17.85% की बढ़त के साथ 1,453.28 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में कमिंस इंडिया का शेयर मंगलवार के 839.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मामूली बढ़त के साथ 840.05 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में 826.35 रुपये के निचले स्तर तक फिसलने के बाद इसमें अंत तक बढ़त जारी रही। कारोबार के अंत में कमिंस इंडिया का शेयर 9.70 रुपये या 1.16% की मजबूती के साथ 848.95 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 01 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख