शेयर मंथन में खोजें

बेस मेटल की कीमतों में मिले-जुले रुझान की संभावना - एसएमसी

बेस मेटल की कीमतें मिले-जुले रुझान के साथ कारोबार कर सकती है। तांबे की कीमतें 739-747 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

फेड द्वारा आक्रामक संकेत जारी करने के बाद आज शंघाई और एलएमई में बेस मेटल की कीमतों में नरमी का रुझान है। फेड बैठक के मिनट से पता चला कि ब्याज दरों में वृद्धि जल्दी और तेजी से हो सकती है, और समिति के कुछ सदस्य ब्याज वृद्धि के तुरंत बाद स्टीमुलस में कटौती का समर्थन करते हैं। व्यापारियों ने कहा कि ओमाइक्रोन कोरोना वायरस संस्करण एक प्रमुख फोकस नहीं है क्योंकि वैश्विक विकास को लेकर जोखिम मामूली प्रतीत होता हैं। चीन में कैक्सिन पीएमआई कल 50.9 तक पहुँच गया है, जो अर्थव्यवस्था में बढ़ोतरी की ओर संकेत कर रहा है। बेहतर मैनुफैक्चरिंग आँकड़ों ने भी कुछ हद तक तांबे को बढ़ावा दिया।

निकल में भी खरीदारी देखी जा सकती है, और कीमतों को 1,550 रुपये के करीब सहारा और 1,585 रुपये बाधा रह सकता है। निकल की कीमतों में वृद्धि के लिए प्रमुख कारक यह हो सकता है कि इंडोनेशियाई कोयला खनन कंपनियों को 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2022 तक कोयला निर्यात बंद करने की आवश्यकता है। जिंक में खरीदारी हो सकती है और कीमतें 287-292 रुपये, लेड की कीमतें 184-189 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

एल्युमीनियम की कीमतें 228 रुपये के स्तर पर सहारा के साथ 232 रुपये स्तर पर पहुँच सकती है। लंबे समय तक बिजली की अधिक कीमतों और आपूर्ति में व्यवधन की चिंताओं के कारण एल्युमीनियम और जिंक की कीमतों में कल बढ़ोतरी हुई है। एलएमई के पंजीकृत गोदामों में मार्च के मध्य से एल्युमीनियम के स्टॉक में 50% से अधिक की गिरावट आयी है। एल्युमीनियम बाजार शीर्ष उत्पादक चीन पर भी केंद्रित है जहाँ इंडोनेशिया द्वारा निर्यात पर प्रतिबंध के कारण कोयले की कीमतों में तेजी आयी है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2022)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख