शेयर मंथन में खोजें

इऑन इलेक्ट्रिक (Eon Electric) के शेयर पर लगा सर्किट ब्रेकर

इऑन इलेक्ट्रिक (Eon Electric) को एलईडी स्ट्रीटलाइट प्रोजेक्ट (LED Streetlight projects) के लिए 51 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस ठेके के तहत यह जोधपुर में 60,000 और अलीगढ़ में 13,000 स्ट्रीटलाइट लगायेगी। आज सुबह इसके शेयर 39.75 रुपये पर खुले। इस खबर के चलते कंपनी का शेयर भाव 20% के ऊपरी सर्किट को छू गया। आज सुबह यह खबर आने के तुरंत बाद इस शेयर में तेजी शुरू हो गयी और जल्दी ही यह 7.65 रुपये या 19.95% की अधिकतम बढ़त के साथ 46 रुपये के स्तर पर पहुँच गया। यह अंत में ऊपरी सर्किट पर ही बंद हुआ। (शेयर मंथन, 7 जुलाई 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख