शेयर मंथन में खोजें

गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयरों में तेज उठा-पटक

गॉडफ्रे बीएसई में बुधवार को गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया के शेयर में अपराह्न 1 बजे तक काफी उतार-चढ़ाव रहा।

मीडिया में खबरें आयीं कि कंपनी की वैश्विक साझीदार फिलिप मोरीस इंटरनेशनल 36 साल तक साथ काम करने के बाद अब कंपनी के सिगरेट ब्रांड का नियंत्रण अपने हाथ में लेने के लिए गॉडफ्रे से बातचीत कर रही है। इन खबरों पर बाजार ने प्रतिक्रिया की और गॉडफ्रे के शेयर मंगलवार की 1391.05 रुपये की बंदी के मुकाबले बुधवार को सुबह काफी तेज उछाल के साथ बढ़ कर 1449.00 रुपये पर खुले। लेकिन इसके बाद शेयर में तेजी से गिरावट शुरू हुई और करीब 11 बजे ये शेयर गिर कर 1371.95 रुपये के स्तर तक आ गये। इसके बाद धीरे-धीरे गॉडफ्रे फिलिप्स के शेयर में मामूली सुधार हुआ और करीब 1 बजे इऩमें 1380.00 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 6 जनवरी, 2016)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख