शेयर मंथन में खोजें

व्यापार तनाव से लड़खड़ाये एशियाई बाजार, 450 अंक लुढ़का हैंग-सेंग

अमेरिका और चीन के बीच ताजे व्यापार विवाद के कारण एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

नया विवाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बयान से खड़ा हुआ है। ट्रम्प ने कहा है कि इस महीने के अंत में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में कोई प्रगति न होने पर वे चीनी सामानों के आयात पर अधिक शुल्क लगायेंगे।
भारतीय समय के अनुसार करीब पौने 9 बजे जापान का निक्केई (Nikkei) 19.08 अंक या 0.09% की बढ़ोतरी के साथ 21,223.36 पर है। दूसरी ओर हॉन्ग-कॉन्ग का हैंग-सेंग (Hang Seng) 447.38 अंक या 1.61% की कमजोरी के साथ 27,341.96 पर चल रहा है। वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) 0.52% नीचे है, जबकि सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) 0.17% की मजबूती दिखा रहा है।
इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी (Kospi) में 0.26% और ताइवान के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.25% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 12 जून 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख