शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के फरवरी उत्पादन में 8.3% की गिरावट

साल दर साल आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के फरवरी उत्पादन में 8.3% की गिरावट दर्ज की गयी है।

फरवरी 2018 में 1,62,524 वाहनों के मुकाबले 2019 की समान अवधि में मारुति ने 1,48,959 वाहनों का उत्पादन किया। इनमें कॉम्पैक्ट वाहनों (डिजायर, बलेनो, स्विफ्ट, सिलेरियो, इग्निस) का उत्पादन 80,529 इकाई के मुकाबले 1.2% घट कर 79,556 इकाई रह गया।
वहीं मारुति के कुल यात्री वाहन उत्पादन में 8.4%, मध्य आकार वाहनों के उत्पादन में 11.2% और ऑल्टो तथा वेगन-आर जैसे छोटे वाहनों के उत्पादन में 26.8% की गिरावट दर्ज की गयी।
मारुति सुजुकी का हल्के कारोबारी वाहनों (सुपर कैरी) का उत्पादन 1,408 इकाई के मुकाबले 1,409 इकाई रहा। मारुति के उपयोगिता वाहन के उत्पादन में 11.6% की गिरावट हुई, जबकि वैन उत्पादन में 22.2% की बढ़ोतरी हुई।
उधर बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 7114.50 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 7,148.00 रुपये पर खुल कर कारोबार के दौरान 7014.05 रुपये के निचले स्तर तक फिसला। अंत में यह 55.55 रुपये या 0.78% की कमजोरी के साथ 7,058.95 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर मारुति सुजुकी की बाजार पूँजी 2,13,236.80 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 9,922.85 रुपये और निचला स्तर 6,324.35 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 06 मार्च 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख