शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) को 5670 पर मजबूत सहारा : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज में सीमित दायरे दिख सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5780-5850 के बीच रह सकता है। 
मुझे छोटी अवधि के लिहाज से बाजार कमजोर दिख रहा है और निफ्टी 5700 के स्तर तक फिसल सकता है। निफ्टी को 5670 के स्तर पर मजबूत सहारा मिलेगा।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी ठीक लग रहा है, जबकि धातु दबाव दिख रहा है। मेरी सलाह है कि अनिल धीरूभाई अंबानी समूह (एडीएजी) की कंपनियों के शेयरों में ऊपरी स्तरों पर बिकवाली करें। निवेशकों को मेरी राय है कि 1-2 हफ्तों के नजरिये से रिलायंस इन्फ्रा के शेयर में मौजूदा भाव पर बिकवाली करें। इसका लक्ष्य भाव 404 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 461 रुपये है। जेबी कैमिकल्स को मौजूदा भाव पर खरीदें। इसका 1-2 हफ्तों का लक्ष्य 89 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 77 रुपये का है। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 07 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख