शेयर मंथन में खोजें

मार्च निफ्टी (Nifty) निपटेगा 5500-5700 के दायरे में : क्रुणाल दायमा (Krunal Dayma)

भारतीय शेयर बाजार आज कमजोर दिख सकता है और निफ्टी (Nifty) का दायरा 5620-5690 के बीच रह सकता है।
तकनीकी नजरिये से बाजार में कमजोरी की वजह हैड ऐंड शोल्ड का ब्रेक डाउन होना है, जो निफ्टी में काफी नीचे के स्तर को दर्शाता है। आज के कारोबार के दौरान 200 दिनों के मूवींज एवरेज पर एक अच्छा समर्थन मिल सकता है और यह 5615 है। मुझे छोटी अवधि में बाजार नकारात्मक दिख रहा है। मेरा मानना है कि मार्च निफ्टी का निपटान 5500-5700 के दायरे में हो सकता है। कारोबारियों को सलाह है कि हर तेजी में बिकवाली सौदे करें। इसमें 5500 का लक्ष्य रखें।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी और दवा ठीक लग रह हैं, जबकि धातु और बैंकिंग पर दबाव दिख रहा है। निवेशकों को मेरी राय है कि टीसीएस के शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदारी कर सकते हैं। इसका 1-2 हफ्तों का लक्ष्य भाव 1588 रुपये का रखें। इसमें घाटा काटने का स्तर 1528 रुपये है।  मारुति सुजुकी के शेयर में 1330 रुपये पर बिकवाली करें। इसका लक्ष्य 1260 रुपये का है। इसमें घाटा काटने का स्तर 1365 रुपये का है। क्रुणाल दायमा, एमडी, फर्स्ट स्टेप कैपिटल (Krunal Dayma, MD, First Step Capital)
(शेयर मंथन, 22 मार्च 2013)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख