शेयर मंथन में खोजें

जनवरी 2014 में खुदरा महँगाई दर घट कर 8.79%

सरकार ने खुदरा मूल्य सूचकांक पर आधारित महँगाई दर के जनवरी महीने के आँकड़े पेश किये हैं।  

खाद्य कीमतों में गिरावट की वजह से जनवरी 2014 में खुदरा महँगाई दर 24 महीनों के निचले स्तर पर पहुँच गयी है। इस तरह लगातार दूसरे महीने खुदरा महँगाई दर में कमी आयी है।

सरकारी आँकड़ों के मुताबिक जनवरी 2014 में महँगाई दर घट कर 8.79% पर आ गयी है, जबकि दिसंबर 2013 में यह दर 9.87% थी।
माह-दर-माह आधार पर शहरी क्षेत्रों में खुदरा महँगाई दर 9.11% से घट कर 8.09% रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में भी खुदरा महँगाई दर 10.49% से घट कर 9.43% रही है।
दिसंबर 2013 में खाद्य कीमतें घट कर 9.9% हो गयी है, जबकि नवंबर 2013 में यह 12.16% दर्ज हुई थी। सब्जियों की कीमत में कमी आयी है। इस दौरान सब्जियों के दाम पिछले महीने की तुलना में 38.76% से घट कर 21.91% रहे हैं। हालाँकि, फलों की कीमतों में वृद्धि हुई है। दिसंबर 2013 में 14.64% की तुलना में जनवरी 2014 में यह बढ़ कर 15.6% दर्ज हुए। (शेयर मंथन, 13 फरवरी 2014)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख