शेयर मंथन में खोजें

टीवीएस मोटर (TVS Motor) : स्टार एचएलएक्स 125 (Star HLX 125) मोटरसाइकिल तंजानिया में उतारी

टीवीएस मोटर (TVS Motor) ने नयी मोटरसाइकिल बाजार में पेश की है।

कंपनी ने तंजानिया में स्टार एचएलएक्स 125 (Star HLX 125) मोटरसाइकिल उतारी है। विशेष रूप से अफ्रीकी देशों की सड़क स्थितियों को ध्यान में रख कर इसे डिजाइन किया गया है। स्टार एचएलएक्स 125 पावर, माइलेज और कंफर्ट का एक बेजोड़ संगम है।

इसमें 125सीसी इकोथर्स्ट इंजन लगा है, जो उच्च ईंधन क्षमता के साथ बढ़िया पिकअप देता है। इसमें वन टच इलेक्ट्रिक स्टार्ट, सुविधा के लिए इंटेग्रेटेड थर्ड फुट रेस्ट, लचीली टर्निंग सिग्नल लैंप्स जैसे फीचर्स लगाये गये हैं।

स्टार एचएलएक्स 125 फ्लेम रेड और पॉलिस्टर ब्लू रंगों में मौजूद है। हालाँकि कंपनी ने इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया है। (शेयर मंथन, 19 जून 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख