शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : अरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनएमडीसी और महिंद्रा लाइफस्पेस

खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें अरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स, टाइटन, एनएमडीसी और महिंद्रा लाइफस्पेस शामिल हैं।

अरबिंदो फार्मा - यूएसएफडीए ने विनिर्माण सुविधा इकाई 7 का निरीक्षण 7 टिप्पणियों के साथ पूरा किया।
एसजेवीएन - सरकार ने एनटीपीसी को कंपनी की हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव फिलहाल रोका।
टाटा मोटर्स - जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की बिक्री 0.7% घटी।
टाइटन - चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में साल दर साल आधार पर कंपनी की ज्वेलरी बिक्री 7% बढ़ी।
टीसीएस - डिजिटल परिवर्तन के लिए पैंडोरा ने टीसीएस के साथ साझेदारी की।
एनएमडीसी - कंपनी ऋण बाजार के माध्यम से धन जुटाने पर विचार करेगी।
तलवल्कर्स हेल्थक्लब - कंपनी लक्ष्मी विलास बैंक से लिये गये ऋण के 25 करोड़ रुपये के मूलधन और 2.38 करोड़ रुपये के ब्याज पर चूकी।
मिंडा इंडस्ट्रीज - कंपनी ने जर्मनी स्थित फर्म डेल्विस ग्रुप का अधिग्रहण किया।
महिंद्रा लाइफस्पेस - कंपनी ने अंधेरी (पूर्व), मुंबई में अपनी आवासीय परियोजना 'विकिनो’ लॉन्च की। (शेयर मंथन, 09 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख