शेयर मंथन में खोजें

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने नहीं किया एमसीएलआर (MCLR) में बदलाव

सिंडिकेट बैंक (Syndicate Bank) ने सभी अवधियों के लिए अपनी मौजूदा एमसीएलआर (MCLR) बरकरार रखी है।

बैंक की एमसीएलआर या न्यूनतम ऋण दर एक दिन के लिए 7.90%, एक महीने के लिए 8.00%, तीन महीनों के लिए 8.20%, 6 महीनों के लिए 8.30% और एक वर्ष के लिए 8.35% ही बरकरार रहेगी।
हालाँकि हाल ही में आरबीआई द्वारा रेपो दर घटाये जाने के बाद कई बैंकों ने अपनी एमसीएलआर में कटौती की है।
बता दें कि एमसीएलआर वह दर होती है, जिससे कम दर पर कोई भी बैंक आरबीआई द्वारा अनुमत कुछ मामलों को छोड़ कर ऋण नहीं दे सकता। एमसीएलआर दर के घटने का मतलब है कि आवास, ऑटो, व्यक्तिगत और बाकी सभी प्रकार के ऋणों पर दर कम हो जायेगी, क्योंकि ये सभी एमसीएलआर पर ही आधारित होते हैं।
एमसीएलआर के साथ-साथ सिंडिकेट बैंक ने आधार दर 9.50% और बीपीएलआर 13.85% ही अपरिवर्तित रखी है।
उधर शुक्रवार को बीएसई में सिंडिकेट बैंक का शेयर 0.10 रुपये या 0.40% की गिरावट के साथ 25.10 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर बैंक की बाजार पूँजी 6,736.15 करोड़ रुपये है। वहीं पिछले 52 हफ्तों में बैंक के शेयर का उच्चतम स्तर 46.60 रुपये और निचला स्तर 25.05 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख