शेयर मंथन में खोजें

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 32.9% की बढ़ोतरी

साल दर साल आधार पर 2019 की जुलाई-सितंबर तिमाही में खाद्य उत्पाद कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज (Britannia Industries) के मुनाफे में 32.9% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।

2018 की समान तिमाही में 303.03 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 402.73 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इसी अवधि में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज की शुद्ध आमदनी 2,854.81 करोड़ रुपये से 5.88% की वृद्धि के साथ 3,022.91 करोड़ रुपये और अन्य आमदनी 55% की बढ़ोतरी के साथ 68.2 करोड़ रुपये की रही।
बता दें कि कंपनी का मुनाफा और शुद्ध आमदनी जानकारों के अनुमान से बेहतर रहे। बाजार जानकारों ने ब्रिटानिया के 365 करोड़ रुपये और 3,041 करोड़ रुपये की शुद्ध आमदनी का अनुमान लगाया था।
साल दर साल आधार पर ही ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का तिमाही एबिटा 8.3% की बढ़ोतरी के साथ 492.20 करोड़ रुपये और ऑपरेटिंग मार्जिन 15.8% से सुधर कर 16.1% हो गया।
दूसरी तरफ सोमवार को बीएसई में ब्रिटानिया का शेयर 45.30 रुपये या 1.43% की कमजोरी के साथ 3,116.25 रुपये के भाव पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 74,889.19 करोड़ रुपये है। वहीं इसके पिछले 52 हफ्तों का शिखर 3,443.90 रुपये और निचला स्तर 2,302 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 12 नवंबर 2019)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख