शेयर मंथन में खोजें

चौथी तिमाही में एस्ट्रल का मुनाफा 43.2 फीसदी बढ़ा

 पीवीसी (PVC) पाइप्स और प्लास्टिक के उत्पाद बनाने वाली कंपनी एस्ट्रल लिमिटेड ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के कंसो मुनाफे में 43.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का मुनाफा 144 करोड़ रुपये से बढ़कर 206.2 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं कंपनी की आय में 8.8 फीसदी की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय में 8.31% की वृद्धि देखी गई है। कंपनी की आय 1390.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1506.2 करोड़ रुपये हो गया है। कामकाजी मुनाफे में भी45.87% की जबर्दस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। कामकाजी मुनाफा 216.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 308.9 करोड़ रुपये पहुंच गई है। वहीं मार्जिन में भी बढ़त देखने को मिली है। मार्जिन 15.6% से बढ़कर 20.5% के स्तर पर पहुंच गया है। कंपनी ने 2.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है। बेहतर नतीजों से शेयर बीएसई (BSE) पर 5.84% चढ़ कर 1,687.85 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। दमदार नतीजों से शेयर19 महीनों के ऊपरी स्तर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन 16 मई, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख