शेयर मंथन में खोजें

वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में सीएसबी का मुनाफा 15.7% बढ़ा

सीएसबी (CSB) यानी कैथोलिक सीरियन बैंक ने पहली तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। साउथ इंडियन बैंक के मुनाफे में करीब 15% की बढ़ोतरी हुई है। कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा 115 करोड़ रुपये से बढ़कर 132 करोड़ रुपये हो गया है।

स्टैंडअलोन आधार पर ब्याज से शुद्ध आय में 17% की बढ़ोतरी हुई है। ब्याज से शुद्ध आय 311 करोड़ रुपये से बढ़कर 364 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं पहली तिमाही में कुल आय 591 करोड़ रुपये से बढ़कर 805 करोड़ रुपये हो गया है। बैंक के आय में सालाना आधार पर आय में करीब 36.2% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। तिमाही आधार पर सकल एनपीए यानी ग्रॉस एनपीए (NPA) 1.26% से बढ़कर 1.27% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध एनपीए 0.35% से घटकर 0.32% हो गया है। प्रोविजन कवरेज रेश्यो 92.54% दर्ज हुआ है। वहीं शुद्ध ब्याज मार्जिन तिमाही आधार पर 5.38% से बढ़कर 5.40% हो गया है। बैंक के ब्याज से आय 536 करोड़ रुपये से बढ़कर 683 करोड़ रुपये हो गई है। तिमाही आधार पर एनपीए के लिए प्रोविजन 16 करोड़ रुपये से घटकर 14 करोड़ रुपये रह गया है। बैंक के एडवांसेज में 29 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 21,945 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं जमा 21 फीसदी बढ़कर 24,475 करोड़ रुपये हो गया है। कासा रेश्यो यानी करेंट अकाउंट और सेविंग एकाउंट रेश्यो 30.84 फीसदी दर्ज हुआ है। बैंक की वित्त वर्ष 2024 में 100 और शाखाएं खोलने की योजना है। बैंक की तीसरी तिमाही में अन्य आय 109 करोड़ रुपये रही है। बैंक का शेयर बीएसई (BSE) पर 0.24% चढ़ कर 289.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

 

(शेयर मंथन, 20 जुलाई 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख