शेयर मंथन में खोजें

पहली तिमाही में अपोलो हॉस्पिटल्स का मुनाफा 46.5% गिरा

हॉस्पिटल चेन और फार्मेसी कारोबार करने वाली कंपनी अपोलो हॉस्पिटल्स ने पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा पहली तिमाही में 46.5% गिरा है।

मुनाफा 317 करोड़ रुपये से घटकर 167 करोड़ रुपये रह गया है। वहीं आय में 16.4% की बढ़ोतरी देखी गई है। आय 3796 करोड़ रुपये से बढ़कर 4418 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफे में % की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 491 करोड़ रुपये से बढ़कर 509 करोड़ रुपये हो गया है। मार्जिन 12.9% से घटकर 11.5% हो गया है। जहां तक अलग-अलग कारोबार से आय का सवाल है तो हेल्थकेयर सर्विसेज से आय 13% बढ़कर 2294 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं हेल्थ कंपनी से आय 22% बढ़कर 1805.4 करोड़ रुपये हो गई है। 

अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रताप सी रेड्डी ने कहा कि वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कंपनी का फोकस इनोवेशन के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर रही है। यह एक हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम कर लोगों के साथ तकनीक का संगम है। कंपनी सभी क्षेत्रों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल कर रही है जिसमें प्रेडिक्शन, प्रीवेंशन और डायग्नोसिस शामिल है। कंपनी की अगले 3-4 सालों में 2000 नए बेड्स बढ़ाने की योजना है। कंपनी फिजिकल के साथ-साथ डिजिटल फुटप्रिंट बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। कंपनी की फिलहाल 7798 बेड्स काम कर रहे हैं। इसमें 14 नए हॉस्पिटल्स का कुल बेड में योगदान 2380 का है।

 

 

(शेयर मंथन, 13 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख