शेयर मंथन में खोजें

दूसरी तिमाही में एबीबी (ABB) का मुनाफा 110.7% बढ़ा

कैपिटल गुड्स की कंपनी एबीबी (ABB) ने दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का मुनाफा दूसरी तिमाही में 110.7% बढ़ा है। मुनाफा 140.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 295.6 करोड़ रुपये हो गया है।

 वहीं आय में 22.2% की बढ़ोतरी देखी गई है। आय 2052.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 2508.6 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं कामकाजी मुनाफे में 75.4% की बढ़ोतरी हुई है। कामकाजी मुनाफा 198.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 348.7 करोड़ रुपये रह गया है। मार्जिन 9.7% से बढ़कर 13.9% हो गया है। कंपनी ने 5.50 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है। 

जहां तक कंपनी के अलग-अलग कारोबार से आय का सवाल है तो रोबोटिक्स से आय में 154% की वृद्धि देखने को मिली है। आय 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 123 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं मोशन कारोबार से आय में 10% की बढ़ोतरी देखी गई है। आय 834 करोड़ रुपये से बढ़कर 917 करोड़ रुपये हो गई है। इलेक्ट्रिफिकेशन कारोबार से आय में 20% की बढ़ोतरी रही। आय 838 करोड़ रुपये से बढ़कर 1006 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। प्रोसेस ऑटोमेशन कारोबार से आय में 38% की वृद्धि हुई है। आय 370 करोड़ रुपये से बढ़कर 510 करोड़ रुपये हो गई है। ऑर्डर इनफ्लो में 10% की वृद्धि हुई है। ऑर्डर 2767 करोड़ रुपये से बढ़कर 3044 करोड़ रुपये हो गई है। कंपनी के ऑर्डर बुक में 29% की बढ़ोतरी हुई है और यह 5995 करोड़ रुपये से बढ़कर 7727 करोड़ रुपये हो गई है।

 (शेयर मंथन, 13 अगस्त 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख