शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में कमजोरी, चौथे दिन गिरा एसऐंडपी

मंगलवार को अमेरिकी बाजार में फिर से गिरावट दर्ज की गयी।

बाजार के प्रमुख सूचकांकों में से एसऐंडपी लगातार चौथे कारोबारी सत्र में लाल निशान पर बंद हुआ। एसऐंडपी पर कमायी के कमजोर आँकड़ों के बीच आर्थिक वृद्धि से प्रभावित होने वाले सेक्टर और नये राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों से दबाव बन रहा है।
मंगलवार को डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 107.04 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 19,864.09 पर बंद हुआ। इसके अलावा नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 1.08 अंक (0.02%) की मामूली बढ़त दिखी और यह 5,614.79 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P500) 2.03 अंक (0.09%) की हल्की कमजोरी के साथ 2,278.87 पर बंद हुआ।
इसके अलावा कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 0.34% की बढ़त आयी और डब्लूटीआई क्रूड 52.81 डॉलर पर बंद हुआ। साथ ही ब्रेंट क्रूड में भी 0.84% की बढ़त दिखी और यह 55.70 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। दूसरी ओर यूरोपियन बाजार कमजोरी के साथ बंद हुआ। (शेयर मंथन, 1 फरवरी 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख